फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सुंदरबनी में बीएसएफ कैंप को निशाना बनाने आए थे आतंकी

J&K: पहली बार सुंदरबनी में बीएसएफ कैंप को निशाना बनाने आए थे पाकिस्तानी आतंकी

Thu, 29 Mar 2018 05:44 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
सुंदरबनी में बीएसएफ कैंप को निशाना बनाने आए थे आतंकी
SUNDARBANI BSF CAMP - फोटो : AMAR UJALA

सुंदरबनी। जम्मू-कश्मीर में 1989-90 से शुरू हुए आतंकवाद के दौर के बाद से सुंदरबनी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेशक आतंकियों के साथ मुठभेड़ें होती रहीं, लेकिन नगर में सीमा सुरक्षा बल के कैंप पर आज तक फिदाइन हमले का प्रयास पहले कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन


इससे नगर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुंदरबनी नगर के एक तरफ सीमा सुरक्षा बल का सेक्टर हेडक्वार्टर होने तथा दूसरी तरफ सेना की ब्रिगेड होने से सुंदरबनी नगर के लोग अपने आप को काफी सुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन


लेकिन बुधवार सुबह चार आतंकियों की तरफ से सीमा सुरक्षा बल के कैंप पर फिदाइन हमले की कोशिश करने से नगर के लोगों की नींद उड़ गई है। सीमा सुरक्षा बल के कैंप पर हमले के इरादे से घुसपैठ कर इस पार आए आतंकी पुलिस की सतर्कता से कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व जब जोगीनाला भजवाल में किसी घर से इन आतंकियों के खाना लेने की सूचना सुंदरबनी के थाना प्रभारी तिलक राज शर्मा को मिली तो वे रात के साढे़ नौ बजे जोगीनाला पहुंच गए, लेकिन तब तक आतंकी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए थे।


दूसरे दिन मंगलवार देर शाम जब रबाड़ियां तला में किसी दुकान से खाने-पीने के सामान ले गए तो कुछ ही समय में थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ वहां भी पहुंच गए और उन्होंने कुछ ही समय में सेना को बुलाकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करवा दी। इससे आतंकी क्षेत्र के बाहर निकलने में सफल नहीं हो पाए और बुधवार सुबह मुठभेड़ में मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed