{"_id":"5a5a66e74f1c1bee408b4a82","slug":"201515874023-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग निकले हिज्ब आतंकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा बलों को चकमा देकर भाग निकले हिज्ब आतंकी
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिदीन के टाप आतंकी मेहराज बांगरू तथा एक पाकिस्तानी आतंकी शनिवार की रात सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हो गए। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने लालबाजार के क्रिकेट ग्राउंड इलाके में कासो चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों आतंकी बचकर भाग निकले। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।श्रीनगर के अवंताभवन इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया गया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घर-घर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही गांदरबल के गुंदरोशन और पुलवामा के शिरनू इलाके में 5आरआर, 55आरआर और पुलिस की एसओजी टीम की ओर से सर्च आपरेशन चलाया गया।
कुलगाम के वानपोह इलाके में बंद के दौरान सेना की कानवाई पर युवाओं ने पथराव किया। पत्थरबाजी कर रहे युवाओं को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग की गई। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन