{"_id":"575292014f1c1b7d2810cd77","slug":"2000-government-school-buildings-useless-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर मे 2000 सरकारी स्कूल की इमारतें हुईं बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर मे 2000 सरकारी स्कूल की इमारतें हुईं बेकार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में स्कूलों के विलय के बाद जम्मू संभाग में सैकड़ों स्कूल की इमारतें करीब एक वर्ष से खाली पड़ी है। इस्तेमाल व रखरखाव न होने से इन इमारतों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। अभी तक शिक्षा विभाग इन इमारतों के इस्तेमाल को लेकर कोई योजना नहीं बना पाया है।
विज्ञापन
2015 में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने एक सूची जारी की थी, जिसमें जम्मू संभाग में 3611 सरकारी स्कूल ऐसे थे, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम थी। 50 स्कूलों में तो एक भी विद्यार्थी नहीं था। इसके बाद शिक्षामंत्री ने विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों का ज्यादा संख्या वाले सरकारी स्कूलों में विलय कर दिया था।
विज्ञापन
इनके विलय के बाद जम्मू संभाग में 2000 के करीब सरकारी स्कूलों की इमारतें खाली हो गई थीं। वहीं शिक्षा विभाग ने इन खाली इमारतों में साक्षर भारत मिशन की कक्षाएं चलाने की योजना तैयार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा बेरोजगार शिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए इमारतें देने की भी बात की भी तैयारी की गई थी, लेकिन आज तक शिक्षा इन इमारतों में कुछ भी शुरू नहीं कर पाया है, जिसके कारण एक वर्ष से भी ज्यादा समय से इमारतें बेकार पड़ी हैं। इमारतों के खाली होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी इनकी सुध नहीं ली है।