{"_id":"5bfd8595bdec2241c63655ed","slug":"20-month-old-heeba-got-injured-in-stone-pelting-shopian-jammu-kashmir-lost-her-eyes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बच्ची पर भारी पड़ी पत्थरबाजों की करतूत, अब शायद वह दुनिया अपनी आंखों से न देख सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बच्ची पर भारी पड़ी पत्थरबाजों की करतूत, अब शायद वह दुनिया अपनी आंखों से न देख सके
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
घायल हीबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में शोपियां के बटगुंड निवासी मासूम हिबा को पत्थरबाजों की करतूत का खामियाजा भुगतना पड़ा रहा है। पत्थरबाजों को नियंत्रित करने के दौरान की गई कार्रवाई की जद में आने से उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। इस संबंध में एसएचआरसी की ओर से डीसी व एसएसपी शोपियां को नोटिस जारी किया गया है। इसमें मामले की विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।
जानकारी के अुनसार मंगलवार को मानवाधिकार कार्यकर्ता एहसन उनतु की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के बाद एसएचआरसी अध्यक्ष व सेवानिवृत्त न्यायाधीश बिलाल नाजकी ने नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता के अनुसार पेलेट लगने से 20 माह की मासूम की आंख पूरी तरह से खराब हो गई है। इसके लिए कई ऑपरेशन करवाने होंगे। याचिकाकर्ता ने हिबा को 10 लाख रुपये का मुआवजा और मामले की जांच करने की मांग की है।
गौरतलब है कि गत रविवार को शोपियन के बटगुंड में आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान उग्र भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। पत्थरबाजों पर नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा बलों को बल का प्रयोग करना पड़ा था, जिसमें पेलेट लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हिबा की मां मरसाला जान के अनुसार मुठभेड़ स्थल उनके घर से काफी दूर था, लेकिन प्रदर्शन घर के नजदीक ही शुरू हो गया। इसके बाद पत्थरबाजों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जद में आने से बेटी घायल हुई है।

ऑपरेशन के बाद दी छुट्टी
घायल हीबा
- फोटो : अमर उजाला
बीस माह की हिबा निसार का श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में पहला ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद सोमवार को छु्ट्टी दे दी गई। डाक्टर को रौशनी लौटने में संदेह है, क्योंकि आंख काफी प्रभावित हुई है।