{"_id":"d51b2b7d51953e0b1d1d9ead785a99c7","slug":"2-youths-held-along-indo-pak-border-in-poonch-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध हालात में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध हालात में दो गिरफ्तार
एजेंसी/जम्मू
Updated Tue, 07 Jul 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के पुंछ जिले और जम्मू में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो युवकों को सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग घटनाओं के तहत हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पहली घटना में 18 वर्षीय इरफान कल रात जलास बेल्ट के पास नियंत्रण रेखा के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए सेना द्वारा पकड़ लिया गया।
सेना के जवानों ने जब उससे पूछताछ की और उस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सेना ने आगे की पूछताछ के लिए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना कल शाम बिहार के मेजर कुमार को जम्मू जिले की आर एस पुरा बेल्ट में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बनी अग्रिम चौकी के पास से पकड़ा गया। वह वहां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। आगे की जांच के लिए उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन