फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 terrorist killed in poonch sector

LoC के पुंछ सेक्टर में गोलीबारी, दो आतंकी ढेर

Wed, 01 Feb 2017 12:28 PM IST
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ
मुनीष शर्मा, अमर उजाला/पुंछ Updated Wed, 01 Feb 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
2 terrorist killed in poonch sector
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार की देर रात फेंसिंग के आगे काईयां क्षेत्र में करीब आधा घंटा तक भारत-पाक सेना के बीच गोलाबारी हुई।
विज्ञापन


इस दौरान घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। उनके शव पीओके में पड़े होने की आशंका है। वहीं मामले में सेना की तरफ  से किसी प्रकार की कोई बात नहीं की जा रही। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे शाहपुर सेक्टर के काईयां में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने उस पार से चार से पांच आतंकियों के एक दल को भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ते देखा। इस पर सेना की ओर से 30 से 40 राउंड फायर किए गए। इसके चलते घुसपैठिये पीओके की तरफ  भागे। इस बीच दो गोली लगने से पीओके के क्षेत्र के पास ही गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक जारी रही फायरिंग

2 terrorist killed in poonch sector
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
अचानक पाकिस्तानी सेना ने अपनी अग्रिम चौकी रिंग कंटूर से यूनिवर्सल मशीन गनों से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी जंगल-3 पोस्ट से गोलीबारी का जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही। 

सैन्य सूत्रों का यह भी कहना है कि इससे पूर्व सुबह तड़के करीब तीन बजे भी इसी क्षेत्र में संदिग्ध हरकत पर गोलीबारी की गई थी। गौरतलब है कि पुंछ जिले में शाहपुर सेक्टर, कृष्णा घाटी, दिगवार और माल्टी सेक्टर में बर्फबारी कम होने के कारण आतंकियों को यहां से घुसपैठ करना सरल लगता है। इससे पहले माल्टी क्षेत्र में दो घुसपैठियों को मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed