फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 terrorist killed in kashmir after attack

कश्मीर में आतंकियों ने किया पुलिस अधिकारियों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी ढेर

Sun, 26 Mar 2017 04:47 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 26 Mar 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
2 terrorist killed in kashmir after attack
पुलिस अधिकारियों पर आतंकी हमला - फोटो : डेमो फोटो

कश्मीर में जांबाज पुलिस अधिकारियों ने आतंकियों पर जबरदस्त पलटवार करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के एक हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने मौके पर 2 आतंकियों को मार गिराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली सूचना के मुताबिक ये घटना पुलवामा के पदगमपोरा इलाके में हुई है जहां 3 पुलिस अधिकारियों पर 2 आतंकियों द्वारा हमला किया गया था। जानकारी के मुताबिक एसपी पुलवामा, एएसपी पुलवामा और एसपी अवंतिपोरा एक बैठक के लिए अपनी गाड़ी से जा रहे थे। 


इस दौरान मारुति कार में सवार 2 आतंकियों ने पहले इनका पीछा किया और उसके बाद इन अधिकारियों की गाड़ी पर फायरिंग की। इसके बाद जांबाज पुलिस अधिकारियों ने आतंकियों पर पलटवार करते हुए दोनों आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा इस पूरे इलाके को सीज कर दिया गया है। 

आतंकी हमले के बाद मामले की जांच जारी

2 terrorist killed in kashmir after attack
मामले की जांच जारी - फोटो : Demo Pic.

मारे गए आतंकियों के पास से पुलिस को एक एके-47 और एक एसएलआर राइफल बरामद हुई है। घटना के बाद से इस पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकी हिजबुल के हैं। हालांकि अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन के साथ साथ एजेंसियों के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed