श्रीनगर में दो आतंकी दबोचे, कई अहम जानकारियां मिलीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एक पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप
उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक दोनों आतंकी श्रीनगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनसे विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।
एसओजी द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान कुपवाड़ा निवासी तनवीर अहमद बाबा और श्रीनगर शहर के नवाब बाजार निवासी शब्बीर अहमद के रूप में की गई है।
कई अन्य अहम जानकारियां भी हासिल हुईं हैं
एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के मुताबिक दोनों आतंकियों का किस आतंकी संगठन से
ताल्लुक है इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि
दोनों लश्कर के लिए काम करते हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसओजी
मुख्यालय में की जा रही पूछताछ के दौरान आतंकियों ने बताया कि वह गणतंत्र
दिवस से पहले विस्फोट करने की साजिश कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों
का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आतंकियों से कई अन्य अहम जानकारियां भी
हासिल हुईं हैं जिनका सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल खुलासा नहीं किया जा
सकता।