फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 more years will be taken to fill the fencing over the border

आतंकी घुसपैठ रोकना अभी दूर की कौड़ी ,सीमा पर बाड़ों के अंतराल भरने में लगेंगे दो साल

Fri, 18 Nov 2016 12:17 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 18 Nov 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
2 more years will be taken to fill the fencing over the border
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
पाकिस्तान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ को पूरी तरह रोक पाना फिलहाल संभव नहीं हो पाएगा। सीमा पर कई स्थानों पर नदी-नालों और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई स्थानों पर बाड़ नहीं लगाए जा सके हैं। इन अंतरालों को भरे बगैर घुसपैठ पर प्रभावी रूप से नियंत्रण संभव नहीं है। अंतरालों को भरने में अभी दो साल और लग जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिसंबर 2018 तक इन अतंरालों को बंद करने की कार्ययोजना बनाई है। शासन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक भौतिक और गैर भौतिक तरीकों से सीमा पर तारबंदी के अंतरालों को बंद करने में अभी वक्त लगेगा। पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ तैनात है और अधिकांश स्थानों पर बाड़ लगे हैं, लेकिन आतंकी तारबंदी के अंतरालों का घुसपैठ के लिए उपयोग करते रहे हैं। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने तारबंदी के खाली स्थानों की पहचान कर इन्हें तकनीकी उपकरणों द्वारा कवर करने की योजना बनाई है। सीमा के नदी-नाले और तारबंदी के खाली स्थान आतंकियों के लिए मददगार साबित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मधुकर गुप्ता समिति ने गृहमंत्रालय को सौंपी थी रिपोर्ट

2 more years will be taken to fill the fencing over the border
गृह मंत्रालय - फोटो : File Photo

सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र ने रिटायर्ड गृह सचिव मधुकर गुप्ता की अध्यक्षता में समिति का गठन किया था। समिति ने 29 अगस्त को अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। समिति ने चुनौतियों के मद्देनजर तारबंदी के अंतरालों पर लेजर दीवार और अन्य आधुनिक उपकरणों को स्थापित करने का सुझाव दिया है।

नदियों में स्थायी नावों पर अग्रिम पोस्ट बनाने की सिफारिश भी इनमें शुमार है। सीमा पर तैनाती बढ़ाने, नाइट विजन कैमरों की संख्या बढ़ाने, गश्त के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने जैसे सुझावों को केंद्र ने स्वीकार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ मामलों में रियासत सरकार के भी सुझाव लिए हैं।

बर्फबारी के पहले आतंकी घुसपैठ होने की आशंका

2 more years will be taken to fill the fencing over the border
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो

आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में अशांति के क्रम में एलओसी के अलावा बार्डर से भी घुसपैठ के प्रयास तेज हुए। पाकिस्तानी रेंजरों ने आतंकियों की घुसपैठ को कवर देने के लिए लगातार सीजफायर का भी उल्लंघन किया। सुरक्षा एजेंसियों ने बर्फबारी से पहले घुसपैठ के प्रयासों में तेजी आने की आशंका जताई है। 

पिछले दिनों कठुआ के हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ द्वारा आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया जा चुका है। इसके अलावा एलओसी के रास्ते घुसपैठ की कोशिश नाकाम की जा चुकी है। नौगाम में पिछले दिनों आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई के दौरान ढेर कर दिया था। घुसपैठ की इन कोशिशों के बाद से सीमा पर सुरक्षाबल लगातार हाई एलर्ट पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed