फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 more dead body found in ganderbal

गांदरबल में दो और शव बरामद,श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

Sat, 18 Jul 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 18 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
2 more dead body found in ganderbal

गांदरबल जिले में बादल फटने से मरने वालों की संख्या पांच तक पहुंच गई है। शनिवार को राहत और बचाव कार्य के दौरान दो और शव बरामद किए गए।

विज्ञापन


उधर, मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में दो दिन पूर्व बादल फटने की घटना से बंद श्रीनगर-सोनमर्ग-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी ठप रहा। इसकी बहाली के लिए लगातार बड़े पैमाने पर सेना, बीआरओ और जम्मू कश्मीर पुलिस क्लीयरेंस का कार्य कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मार्ग बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक शनिवार को बचाव व राहत अभियान दौरान कल्लन निवासी मां रुकसाना (35 वर्ष) और चार वर्षीय बेटे आकिब का शव बरामद हुआ जिससे मरने वालों की संख्या पांच तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस एक शव जिसकी शिनाख्त नहीं हुई थी उसकी पहचान राज कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश) के तौर पर हुई थी जो मजदूरी करने यहां आया था। बादल फटने की इस घटना से जिले के कुल्लन और गगनगीर इलाकों में 150 से अधिक रिहायशी मकानों को क्षति पहुंची है। साथ ही फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।  


गौरतलब है कि वीरवार देर शाम मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कुल्लन और गगनगीर में बादल फटने से पूरे इलाके में भारी मात्रा में मलबा पहाड़ों से नीचे उतर आने से काफी तबाही मची थी। इससे न सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ बल्कि कई वाहनों और मकानों को भी नुकसान पहुंचा था।

इस हादसे में इससे पूर्व 3 शव बरामद किए गए थे जिनमें कुल्लन की इकरा (15 वर्ष), मूमिन अहमद बाबा (10 वर्ष) था जबकि तीसरा शव जो सिंध नाले से जिले के मामर इलाके से बरामद किया गया था जिसकी शिनाख्त शनिवार को हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed