फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   194 Masters and 127 lecturer were transferred

जम्मू: शिक्षा विभाग में भारी फेरबदल, पढ़ें खबर

Sat, 01 Aug 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 01 Aug 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
194 Masters and 127 lecturer were transferred

सरकारी स्कूलों में छुट्टियां खत्म होने के बाद शिक्षा विभाग ने फिर से शिक्षकों की ट्रांसफर शुरू कर दी है। जम्मू संभाग के सभी जिलों में 321 मास्टर और लेक्चरर ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर आर्डर जारी हुए हैं।

विज्ञापन


इन शिक्षकों को सप्ताह के अंदर स्कूलों में ज्वाइन करने को कहा गया है। ज्वाइन न करने पर सीईओ को तुरंत रिपोर्ट तैयार करके भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
 
दूरदराज ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए जनवरी, 2015 से शुरू हुआ ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने पर 28 जुलाई को जम्मू संभाग में सरकारी स्कूल खुल चुके हैं।
विज्ञापन


नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर हायर सेकेंडरी स्कूलों में लेक्चरर की कमी की परेशानी फिर बढ़ने लगी है। इसी को लेकर शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग में 127 लेक्चरर की ट्रांसफर के आर्डर जारी किए हैं। आर्डर किए गए ज्यादातर लेक्चरर आईटी, इंग्लिश, फिजिक्स, उर्दू व इकनामिक्स विषय के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लेक्चरर को उन हायर सेकेंडरी स्कूलों में भेजा गया है, जहां वर्षों से लेक्चरर की मांग की जा रही है। इसके अलावा 194 मास्टर ग्रेड शिक्षकों की भी ट्रांसफर की गई है। इन शिक्षकों को भी ग्रामीण इलाकों में मिडिल व हाई स्कूलों में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed