{"_id":"5cc21996bdec225f760a0614","slug":"191556224406-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रकांत के हत्यारों को जल्द पकड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रकांत के हत्यारों को जल्द पकड़ो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किश्तवाड़। आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा ने नौ अप्रैल को आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस प्रशासन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाया है। इसके विरोध में सनातन धर्म सभा 27 अप्रैल को एक दिवसीय धरना देगी।
वीरवार को सनातन धर्म सभा के प्रधान हंस राज भूतियाल ने बताया कि स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय की सनातन धर्म सभा के नेतृत्व में बैठक 24 अप्रैल को हुई थी। इसमें तय किया गया कि 27 अप्रैल को चार चिनार चौगान मैदान में सभी लोग एकत्र होंगे। जहां से रोष रैली निकाली जाएगी। इस दौरान राज्यपाल प्रशासन, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मिनी सचिवालय में डीसी के समक्ष धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 6 माह में 4 लोगों की जिसमें भाजपा नेता व आरएसएस नेता शामिल थे उनकी निर्मम हत्या की गई। अभी तक इन घटनाओं में शामिल लोगों के बारे में कोई जानकारी पता नहीं लग सका है। उन्होंने कहा कि जिला किश्तवाड़ को सेना के हवाले किया जाना चाहिए। यहां भी आपरेशन आल आउट के तहत ऑपरेशन चलाने चाहिए। इसके अलावा हर चौराहे पर सीआरपीएफ बंकर तथा सीसीटीवी लगाए जाने चाहिए।