{"_id":"5bcb7ec0bdec22699a739119","slug":"191540062912-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड दस का लक्की ड्रा से चुना गया विजेतास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड दस का लक्की ड्रा से चुना गया विजेतास
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर दस में प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी अजय महाजन व निर्दलीय उम्मीदवार अनिल अरोड़ा ने एक समान वोट हासिल किया। अंत में बच्चे के साथ लक्की ड्रा निकाला गया, जिसमें निर्दलीय उम्मीदवार अनिल अरोड़ा विजेता घोषित किए गए।
वार्ड नंबर दस में 630 में से 537 लोगों ने मतदान किया था। वार्ड में कुल आठ उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। वार्ड का चुनाव परिणाम एक ही ईवीएम से निकाला गया। जब चुनाव परिणाम निकला तो भाजपा के अजय महाजन को 146 वोट मिले, वहीं अनिल अरोड़ा को भी 146 वोट की हासिल हुए। जब जिला चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने नियम अनुसार लक्की ड्रा के द्वारा विजेता घोषित करने का एलान किया। एक घंटे बाद बच्चे को बुलाया गया। दोनों उम्मीदवारों के नाम की पर्ची बाक्स में डाली गई और फिर बच्चे के हाथ से लक्की ड्रा निकाला गया। लक्की ड्रा में सनिर्दलीय उम्मीदवार अनिल अरोड़ा विजय घोषित किए गए। जीत मिलने के बाद अनिल अरोड़ा की खुशी को कोई ठिकाना नहीं था।