फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पैंथर्स ने बनाई चुनाव प्रचार की रणनीति

पैंथर्स ने बनाई चुनाव प्रचार की रणनीति

Tue, 02 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पैंथर्स ने बनाई चुनाव प्रचार की रणनीति
उधमपुर। पैंथर्स पार्टी ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार की। बैठक में पार्टी के राज्य अध्यक्ष व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

मनकोटिया ने कहा कि जिस तरीके से शहर के अंदर पैंथर्स पार्टी के प्रत्याशी इमानदारी और लगन से मेहनत कर रहे हैं उसका नतीजा आने वाले चुनावों में जनता के समर्थन के रूप में मिलेगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार लोगों को केवल झूठे आश्वासन देकर बहकाने का काम कर रहे हैं। सभा में वार्ड एक से प्रत्याशी चंचल देवी, दो से सुनील प्रोच, तीन से समनीक भसीन, चार से अजय सिंह, पांच से संजना शर्मा, सात से बलबीर सिंह, 10 से अमन शर्मा, 11 से आरती वर्मा, वार्ड 12 से राजेश वर्मा, वार्ड 14 से नमीता वर्मा, वार्ड 15 से पवन कुमार साहनी, 18 से रिचा गुप्ता, 19 से रोमेश अत्री, 20 से जगदीश कुमार और 21 से दर्शन कुमार के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह, शमीम अख्तर, संजीत शर्मा, जगदेव सिंह जग्गा, सुरेंद्र सिंह फौजी, अमरनाथ मेहरा, तिरंतर सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed