फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   190 killed in J&K due to militancy, ceasefire violations

जम्मू कश्मीर में एक साल में आतंकवाद ने लीं 190 जानें

Mon, 20 Jun 2016 11:03 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Mon, 20 Jun 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
190 killed in J&K due to militancy, ceasefire violations
- फोटो : FILE

बारह महीनों में आतंकवाद ने 190 जानें ली हैं। जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में 108 आतंकी मारे गए, जबकि 47 सुरक्षा कर्मी भी शहीद हुए। राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यह आंकड़े विधानसभा में एक सवाल के जवाब में पेश किए। 

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के अली मोहम्मद सागर के सवाल पर महबूबा ने बाहैसियत गृह मंत्री बताया 15 जनवरी 2015 से 15 जनवरी 2016 तक रियासत में कुल 146 आतंकी घटनाएं हुईं। मरने वालों में 22 नागरिक भी शामिल थे। इस दौरान 800 लोगाें को हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन


चार मामलों में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए। इसी अवधि के दौरान सीमावर्ती इलाके में फायरिंग के 181 घटनाएं दर्ज हुईं। बार्डर फायरिंग में आठ सुरक्षा कर्मियों सहित 22 लोगाें की मौत हुई। घटनाओं में 75 लोग घायल हुए जिनमें 13 सुरक्षा कर्मी भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा ने सदन में पेश किए जनवरी 2015 से जनवरी 2016 तक के आंकड़े

190 killed in J&K due to militancy, ceasefire violations
व‌िधानसभा में बोलतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Nikhil Mehta

महबूबा ने कहा दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां जिलों में सर्वाधिक 61 आतंकी घटनाएं हुईं। इनमें 54 जानें गईं। मरने वालों में 34 आतंकी और 12 सुरक्षा कर्मी शामिल थे। वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला और बांडीपोरा जिलों में दर्ज हुईं 57 आतंकी घटनाआें में 60 आतंकियों और 21 सुरक्षा कर्मियों सहित कुल 92 लोगाें की मौत हुई। 

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 15 आतंकी घटनाएं हुईं, जिसमें एक नागरिक की मौत हुई। इस दौरान 22 में से जम्मू सहित सात जिलाें में आतंकवाद से जुड़ी कोई घटना दर्ज नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed