फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   19 teachers of 3 schools suspended for zero result in high school in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर : 10वीं में शून्य रिजल्ट पर तीन स्कूलों के 19 शिक्षक निलंबित, इनमें तीन हेड मास्टर भी शामिल

Sat, 19 Feb 2022 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 12:24 AM IST
सार

सीईओ अनंतनाग ने की कार्रवाई , निलंबितों में 3 हेड मास्टर भी शामिल।

विज्ञापन
19 teachers of 3 schools suspended for zero result in high school in jammu kashmir
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के तीन सरकारी स्कूलों का हाल में घोषित 10वीं कक्षा का परिणाम शून्य आने पर तीन हेड मास्टर समेत 19 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें तीन हेड मास्टर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद शरीफ ने एक आदेश में कहा है कि 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पता चला कि हाई स्कूल पोरू कलनाग, हाईस्कूल कंडीवारा व हाईस्कूल वंतराग का एक भी बच्चा पास नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद सीईओ ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इन शिक्षकों को निलंबित कर दिया।  कार्रवाई के तहत पोरू के 11, कंडीवारा के 4 व वंतराग के 4 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। इनमें तीन हेड मास्टर, 8 ग्रेड टीचर, तीन मास्टर, दो आरआरटीव तीन टीचर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट खराब होने के कारणों का भी लगा रहे पता
सीईओ ने बताया कि इस कार्रवाई के साथ ही स्कूल में खराब परिणामों के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। सीईओ ने कहा कि जिला हाई स्कूल पोरु कलनाग के एक और स्कूल ने भी परीक्षा में शून्य प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है और स्कूल के कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई शुरू की गई है। 

20 फीसदी से कम नतीजे आने पर रुकेगा शिक्षकों का वेतन
विंटर जोन के रिजल्ट आने के बाद जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के स्कूल शिक्षा निदेशकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों से नतीजों पर रिपोर्ट मांगी है। इसमें कहा गया था कि 20 फीसदी से कम नतीजे आने पर शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।


स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा था कि परिणामों के आकलन के बाद तय किया जाएगा कि खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed