{"_id":"5cc0c34cbdec225f4224f7f7","slug":"181556136780-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में पारा गिरा, जम्मू में मौसम सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में पारा गिरा, जम्मू में मौसम सुहावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत के मौसम में आए बदलाव से तपिश से राहत मिली है। घाटी के अधिकांश जिलों में बुधवार दिनभर बारिश से पारे में गिरावट आई है। यहां फिर ठंडक का अहसास हुआ है। जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहावना हुआ है। बारिश से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें कश्मीर अधिक प्रभावित रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार की रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार दूसरे दिन भी जारी रहा। यहां चौबीस घंटे में 15.9 मिलीमीटर पानी गिर चुका था। शहर और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के साथ बुधवार की शुरुआत हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप ने तंग किया। मगर शाम को फिर बादल छा गए और कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। तेज हवा से तपिश से राहत मिली। लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर जाकर सुहावने मौसम का मजा लिया। जम्मू में 5.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 15.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां वैष्णो देवी की यात्रा का बदले हुए मौसम का कोई असर नहीं दिखा है। इसके अलावा बटोत में 11.5, बनिहाल में 24.1, भद्रवाह में 13.1 मिलीमीटर बारिश हुई।