फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   परेड ग्राउंड पर पार्किगिं और व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाने से कोर्ट का इंकार

परेड ग्राउंड पर पार्किगिं और व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाने से कोर्ट का इंकार

विज्ञापन
परेड ग्राउंड पर पार्किगिं और व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाने से कोर्ट का इंकार
जम्मू। परेड ग्राउंड पर नगर निगम व्यवसायिक कांप्लेक्स और पार्किंग बनाना चाहता है। निगम ने इसकी अनुमति मांगी, लेकिन हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि वह ऐसी कोई अनुमति देने के लिए अनिच्छुक हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर और सिंधु शर्मा वाली खंडपीठ ने इस मामले पर अपना फैसला दिया। साथ ही एक वकील को नियुक्त किया है, जो इस मामले में कोर्ट का सहयोग करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने हाईकोर्ट में एक आवेदन किया था। इसमें कहा गया कि वह परेड ग्राउंड पर अंडरग्राउंड पार्किंग और कांप्लेक्स बनाना चाहते हैं। इस पर खंडपीठ ने कहा कि परेड का इलाका पहले से ही तंग है। पिछले एक दशक में इलाके में तेजी विकास कार्य हुआ है। यदि इसमें अंडरग्राउंड पार्किंग और कांप्लेक्स बनता है तो दिक्कत और बढ़ जाएगी। इसी को देखते हुए कोर्ट ने 2014 में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जरूरी आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर कोर्ट ने एडवोकेट एसएस अहमद को सहायक नियुक्त किया है। वह इस मामले में हाईकोर्ट का सहयोग करेंगे। हाईकोर्ट ने इस संबंध में राज्य मुख्य सचिव, खेल विभाग के डायरेक्टर जनरल, डीजीपी और परेड स्पोर्ट्स एसोसिएशन को नोटिस भी जारी किया है। उक्त अधिकारियों को इस पर जवाब देने के लिए कहा गया है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed