फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास में सात साल की कैद

अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास में सात साल की कैद

विज्ञापन
अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास में सात साल की कैद
जम्मू। अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद आरीफ को सात साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को एक लाख रुपए बतौर मुआवजा देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

फास्ट ट्रैक कोर्ट जम्मू में ऑटो चालक मोहम्मद आरीफ पर अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का मामला चल रहा था। नवंबर 2014 में दिल्ली से एक युवती माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आई थी। लौटने के लिए वह देर रात जम्मू पहुंची। यहां केसी कॉसिंग के पास युवती ने ऑटो चालक मोहम्मद आरीफ का ऑटो रघुनाथ बाजार जाने के लिए बुक किया था, लेकिन वह उसे जबरदस्ती सुनसान इलाके में ले गया और वहां आरोपी ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि किसी तरह पुलिस को फोन मिलाकर युवती ने अपने आप को सुरक्षित किया और आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद युवती की सूचना के आधार पर पुलिस ने आधे घंटे में आरोपी को ऑटो चालक को ऑटो समेत दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया। इसी मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई पूरी की। साथ ही आरोपी को सात साल कैद की सजा सुनाई। वहीं पीड़िता को एक लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का आदेश दिया। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed