फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कांग्रेस के मुकाबले में भाजपा दूर-दूर तक नहीं

कांग्रेस के मुकाबले में भाजपा दूर-दूर तक नहीं

Tue, 09 Oct 2018 04:22 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के मुकाबले में भाजपा दूर-दूर तक नहीं
कठुआ। रविवार को कठुआ पहुंचे कांग्रेस राज्य अध्यक्ष गुलाब अहमद मीर ने कहा कि कठुआ में चुनावी गतिविधियों को देखकर साफ है कि कांग्रेस का मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवारों से है और भाजपा के प्रत्याशी दूर-दूर तक भी नहीं नजर आ रहे हैं। भाजपा के चुनावी झूठे वादों को आम लोग भी समझ गए हैं और ऐसे में उन्हें यकीन है कि कांग्रेस इन निकाय चुनाव में न सिर्फ कठुआ बल्कि पूरी रियासत में बेहतर स्थिति पर होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बाद भर यह रियासत के लोगों के लिए कुछ नहीं कर पाए। पूरी रियासत में चुनाव को लेकर जो रिस्पांस मिल रहा है उसमें कांग्रेस के हक में नतीजें रहेंगे। मीर ने कहा कि जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए निकाय और पंचायत चुनाव हैं, ऐसे में नेकां और पीडीपी को भी अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव में आना चाहिए था।
विज्ञापन

चुनाव किसी भी राजनीतिक दल का गहना होता है, लेकिन दोनों ही पार्टियां चुनाव के चैलेंज से भाग गईं। उन्होंने कहा कि दरअसल इन चुनाव से किसी को मुख्यमंत्री नहीं बनना होता। स्थानीय इकाई में स्थानीय नेताओं को नुमाइंदगी का मौका देना था। हालात यह हैं कि नेकां और पीडीपी के नेता प्राक्सी कैंडिडेट के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। साफ है कि पार्टी का फैसला उन्हें भी अच्छा नहीं लगा। वहीं कांग्रेस की कठुआ इकाई में गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि वे इसे गुटबाजी नहीं मानते बल्कि कांग्रेसी कार्यकर्ता लोकतंत्र का फायदा उठाते हैं, जो गुटबाजी दिखता है। अच्छी बात यह है कि चुनाव के लिए सब मिलजुल कर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। दो-दो प्रत्याशियों को एक ही वार्ड से मैंडेट मिलने के मामले में उन्होंने कहा कि एक प्रत्याशी कांग्रेस से है और एक निर्दलीय रूप में चुनाव मैदान में। दोनों में से जो चुनाव जीतेगा वह कांग्रेस का ही हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed