फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होने जम्मू गए शिक्षक

अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होने जम्मू गए शिक्षक

Sat, 08 Sep 2018 11:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल होने जम्मू गए शिक्षक
राजोरी। एसएसए और रमसा शिक्षकों के वेतन को केंद्रीय बजट से डीलिंक कर राज्य के बजट में डालने और उन शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग का पूरा लाभ देने की मांग नहीं पूरी होने से शिक्षकों में भारी रोष है। जम्मू में शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल में भाग लेने के लिए शुक्रवार को राजोरी जिले से कई शिक्षकों ने अवकाश लेकर जम्मू हड़ताल में भाग लिया। हड़ताल में भाग लेने जम्मू गए शिक्षकों ने अपने अपने स्कूलों के हेडमास्टरों व जेडईओ को छुट्टी का जो आवेदन दिया, उसमें साफ-साफ लिखा था कि वह अपनी लंबित मांगों के समर्थन में की गई हड़ताल में भाग लेने जम्मू जा रहे हैं। ऑल जेएंड के आरईटी शिक्षक फोरम के जिला प्रधान मंजूर खान ने बताया कि जिले भर से सैकड़ों की संख्या में एसएसए व रमसा शिक्षक एक साथ जम्मू में हड़ताल में भाग लिया है। राज्य सरकार व शिक्षा विभाग शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और उन्हें इस प्रकार के कदम उठाने पर मजबूर कर रही है। इतनी अधिक संख्या में शिक्षकों के एक साथ छुट्टी पर जाने से स्कूलों में काम काज प्रभावित रहा। दूरदराज के स्कूलों में बच्चों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी। जो शिक्षक स्कूलों में हाजिर थे उन्होंने बढ़ी मुश्किल से काम काज संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed