{"_id":"5ac28c414f1c1bf4618b5163","slug":"181522699329-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से हरियाणा ले जाई जा रही 82 किलोग्राम भुक्की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से हरियाणा ले जाई जा रही 82 किलोग्राम भुक्की जब्त
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार को जिला पुलिस ने जम्मू को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड से हरियाणा के एक ट्रक से करीब 82 किलोग्राम भुक्की बरामद करते हुए तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को धर दबोचा है। आरोपी की पहचान ट्रक चालक सधारत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी बाबा बालक अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सूरनकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। ट्रक को भी पुलिस थाने में खड़ा करवा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के सूरनकोट पुलिस ने एसएसपी राजीव पांडे के निर्देश पर एसएचओ बेरामगल्ला चौकी सुखबीर सिंह, एसएचओ सूरनकोट अंजर मीर और एसडीपीओ सूरनकोट रियाज अहमद की अगुवाई में मुगलरोड पर एक विषेश नाका लगाया गया था। इस दौरान कश्मीर की तरफ से आ रहे ट्रक (एचआरआर 3756) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने ट्रक के टायरों और टूल बाक्स में तीन बोरियों में छुपा कर तस्करी कर लाई जा रही करीब 82किलोग्राम भुक्की बरामद करते हुए चालक को दबोच लिया। एसएसपी पुंछ राजीव पांडे ने बताया कि मुगलरोड यातायात के लिए खुलने के तीसरे दिन ही पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। हमने कश्मीर से तस्करी कर दूसरे राज्यों में ले जाई जा रही 82 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। गौरतलब है कि मुगलरोड को ड्रग तस्कर अक्सर तस्करी के लिए प्रयोग करते हैं। पिछले साल पुलिस ने मुगलरोड से अलग-अलग मामलों में करीब 200 किलोग्राम भुक्की एवं दो किलोग्राम चरस और हेरोइन पकड़ी थी। इस बार सड़के खुलते ही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।