{"_id":"5abd4cc44f1c1bd5618b467a","slug":"181522355396-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्टल में पानी की किल्लत पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्टल में पानी की किल्लत पर भड़के छात्र
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
विश्व जल दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। डिग्री कालेज के ब्वायज हास्टल में सप्ताह में दो दिन ही पानी की आपूर्ति होने पर वीरवार को विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। समस्या के विरोध में विद्यार्थियों ने कालेज मार्ग जाम कर कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने करीब एक घंटे तक कालेज मार्ग बंद रखा और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे।
छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी वह कालेज मार्ग नहीं खोलेंगे।प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि सप्ताह में केवल दो दिन ही उन्हें पानी मिलता है और बाकी दिन उन्हें पानी के लिए कहीं और से इंतजाम करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हास्टल वार्डन से कई बार वह समस्या के बारे में बात कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
जिसके बाद मजबूर होकर उन्हें आज सड़क पर उतरना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कालेज में न तो ठीक से सफाई होती है और न ही समय पर बिजली आती है। ऐसे में उन्हें इतनी मुश्किलों के बीच पढ़ना पड़ता है। एक तो वह बनी, बिलावर, बसोहली आदि क्षेत्रों से आकर जहां पर शिक्षा ग्रहण करते हैं लेकिन इसके बाद भी जब इस प्रकार की बुनियादी सुविधाएं भी उन्हें प्राप्त न हों तो वह कैसे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घर से बाहर आकर भी उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऐसी मुसिबतों से दो चार होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए प्रशासन की ओर से अधिकारी आए लेकिन छात्रों ने साफ कह दिया कि जब तक कालेज प्रिंसिपल नहीं आए वह मार्ग नहीं खोलेंगे।
इसके बाद कालेज प्रिंसिपल छात्रों के बीच आए और उन्हें दो दिन के भीतर पेयजल समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें बताया कि हास्टल में पानी के दो टंकर आ चुके हैं जिससे अगले दो दिन तक समस्या नहीं आएगी। सफाई और बिजली के लिए भी विभागीय अधिकारियों से बात कर ली जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्ग खोला।