फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम खात्मे की ओर

मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम खात्मे की ओर, दो अप्रैल से बहाल हो सकता है यातायात

Thu, 29 Mar 2018 05:50 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम खात्मे की ओर
mugal road - फोटो : Amar Ujala
पुंछ। पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम तेज कर दिया गया। दो अप्रैल तक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर देने का पीडब्ल्यूडी की मेकेनिकल विंग ने लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की मेकेनिकल विंग करोड़ों रुपये की देशी-विदेशी मशीनों और सैकड़ों कर्मचारियों से मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम कर रहा है। बर्फ हटाने के काम की देख रेख कर रहे अधिकारियों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह साफ रहता है तो 2 अप्रैल तक मुगलरोड के यातायात के लिए खोले जाने की संभावना है।
विज्ञापन


राजोरी-पुंछ जिलों के हजारों लोगों को भी इस सड़क के खुलने का इंतजार है, जिनके रिश्तेदार कश्मीर में रहते हैं। गौरतलब है कि पुंछ-राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली एवं कश्मीर घाटी के जम्मू के बीच का वैकल्पिक मार्ग मुगलरोड नवंबर महीने में भारी बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होने और मार्च महीने में मौसम के पूरी तरह साफ रहने से पिछले कुछ दिनों से मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। पीडब्ल्यूडी की मेकेनिकल विंग की तरफ से बफलियाज की तरफ से बर्फ हटाने के लिए मशीनों को काम पर लगाया गया था।

मुगलरोड पर पुंछ जिले की तरफ से बर्फ हटाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। मंगलवार देर शाम तक मशीनें बर्फ हटाते हुए पीर की गली तक पहुंच गईं। कश्मीर के शोपियां की तरफ से भी बर्फ हटाते हुए मशीनें पीर की गली तक पहुंच चुकी हैं।


ऐसे में अगले सोमवार यानी 2 अप्रैल तक मुगलरोड को यातायात के लिए खोला जा सकता है। बर्फ हटाने का मुख्य काम तो करीब-करीब पूरा कर लिया गया है, लेकिन तापमान के बढ़ने से पुंछ जिले में पनाड़ की तरफ से पीर गली के बीच कई स्थानों पर स्थित ग्लैशियरों के पिघलने से मार्ग पर मलबा गिर जाता है। इसे साफ करवाना पड़ता है। वैसे सब कुछ ठीक रहा तो 2 अप्रैल को यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
-अमरप्रीत सिंह, असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी की मेकेनिकल विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed