फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नियंत्रण रेखा से सटे लोगों की अनदेखी

नियंत्रण रेखा से सटे लोगों की अनदेखी

Mon, 15 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा से सटे लोगों की अनदेखी
पुंछ। पूर्व विधायक और नेकां के प्रांतीय युवा प्रधान एजाज अहमद जान नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में बसने वाले लोगों की समस्याओं की अनदेखी को लेकर राज्य सरकार पर बरसे। उन्होंने कहा कि लोगों से झूठे वादे कर सत्ता में आने के बाद दोनों ही दलों ने आम लोग की अनदेखी का काम करना शुरू कर दिया है। इसके चलते आज लोगों को मूलभूत सुविधांए बिजली, पानी, राशन, चिकित्सा सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

वह रविवार को यहां कार्यकर्ताओं की एक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर साढ़े तीन साल में कुछ भी विकास नहीं किया। नेकां की सरकार में रहते हुए उमर अब्दुल्ला ने जो काम शुरू कराए थे सरकार उन्हें भी पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने लोगों से पंचायत चुनाव में पीडीपी एवं बीजेपी को सबक सिखाने का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोगों के पास अब मौका है इस सरकार को सबक सिखाने का। जान ने नियंत्रण रेखा पर आए दिन होेन वाली गोलाबारी और उसमें घायल होने वाले लोगों को सरकार की तरफ से किसी प्रकार की उचित सुविधा न देने की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की नियंत्रण रेखा से सटे लोगों की अनदेखी का सबसे बड़ा प्रमाण कल इस्लामाबाद में देखने को मिला, जहां विस्फोट में घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी, क्योंकि क्षेत्र में तैनात एंबुलेंस का एक टायर ही नहीं था। इस अवसर पर हरचरण सिंह खालसा, बाग हुसैन राठौर, वजाहत बुखारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed