{"_id":"7581d2d880847feb868853d386f86ef3","slug":"18-police-officer-transferred-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 पुलिस अफसरों की तैनाती और तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 पुलिस अफसरों की तैनाती और तबादले
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के गृह विभाग ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले और तैनाती की। गृह विभाग के प्रधान सचिव आरके गोयल की ओर से जारी आदेश के अनुसार इंचार्ज एसपी परबीत सिंह को एडिशनल एसपी (सीआईडी एसबी) के खाली पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इंचार्ज एसपी नरेश सिंह को आईआरपी (15वीं बटालियन) का डिप्टी कमांडेंट, राज सिंह को आईआरपी (पांचवीं बटालियन) का डिप्टी कमांडेंट और इंचार्ज एसपी दाउद अयूब को आईआरपी (8वीं बटालियन) का डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है।
विज्ञापन
तैनाती का इंतजार कर रहे आईपीएस आशीष कुमार मिश्रा को सोपोर का एसडीपीओ, चंदन कोहली को जम्मू ईस्ट का एसडीपीओ, गुरिंदर पाल सिंह को एसडीपीओ अखनूर, अमोद अशोक नागपुरे को सदर श्रीनगर का एसडीपीओ, डीएसपी विवेक शेखर शर्मा को एसडीपीओ जम्मू नार्थ बनाया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी तनवीर अहमद को एसडीपीओ बिजबेहाड़ा, डीएसपी सुगंधा महाजन को डीएसपी (हेड क्वार्टर), डीएसपी शहजादा कबीर मट्टू को डीएसपी त्राल, डीएसपी एजाज अहमद को डीएसपी पीसी पंपोर, डीएसपी (क्राइम ब्रांच जम्मू) बनाया गया है।
अब्दुल वाहिद गिरी को डीएसपी (पीसीआर जम्मू), डीएसपी शब्बीर अहमद को डीएसपी (आर्म्ड पुलिस 12वीं बटालियन), एसडीपीओ (जम्मू ईस्ट) मोहम्मद रफीक को डीएसपी (क्राइम ब्रांच जम्मू), डीएसपी काजी शम्स उल रफीक को डीएसपी (एसी शोपियां) और एसडीपीओ मोहम्मद शफीक को डीएसपी पुलवामा बनाया गया है।