{"_id":"ddf0d4a8d7e5212795908c4f9ad0f43c","slug":"18-lakh-cold-drinks-seized-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: 18 लाख रुपये की कोल्ड ड्रिंक्स सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: 18 लाख रुपये की कोल्ड ड्रिंक्स सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गनाइजेशन की टीम ने गंग्याल क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक्स की एक फैक्टरी पर दबिश देकर करीब 18 लाख रुपये के माल को सीज किया है। कोल्ड ड्रिंक्स के कई सैंपल जांच के लिए लैबोरेटरी में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
ऐसी शिकायत थी कि मानदंडों को नजरअंदाज करते कोल्ड ड्रिंक्स का उत्पादन किया जा रहा था। इसकी पुष्टि करते हुए डिप्टी ड्रग कंट्रोलर लोतिका खजूरिया ने कहा कि कोल्ड ड्रिंक्स के सैंपल लिए गए हैं। सामान्य कार्रवाई में अन्य सैंपलिंग भी हो रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार विभागीय टीम ने गंग्याल क्षेत्र में एक फैक्टरी पर छापा मारा। छापे के दौरान फैक्टरी में कोल्ड ड्रिक्स के एक ब्रांड को तैयार किया जा रहा था, लेकिन गुणवत्ता पर खरा न उतरने पर लाखों की कोल्ड ड्रिंक्स को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
कई सैंपलों को जांच के लिए विभाग की मुट्ठी स्थित लैबोरेटरी में भेजा गया है। सैंपलिंग के अधिकार मिलने के बाद आर्गनाइजेशन ने गंग्याल और न्यू प्लाट में मीट की दुकानों पर कई चालान भी किए। कई पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। मिलावट के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए आने वाले दिनों में आर्गनाइजेशन की ओर से छापेमारी की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
जारी होने लगे लाइसेंस
ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गनाइजेशन में सोमवार से 12 लाख से अधिक बिक्री करने वाले आवेदकों को लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पिछले नौ माह से विभाग को अधिकार न मिलने से सैंपलिंग और लाइसेंस प्रक्रिया लटकी थी। इसमें करीब 1500 आवेदकों को लाइसेंस जारी किए जाने हैं। सोमवार को बीस लोगों को लाइसेंस दिए गए।