फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1718 new cases in 24 hours, 24 patients died

24 घंटों में 1718 नए मामले, 24 मरीजों की मौत

विज्ञापन
1718 new cases in 24 hours, 24 patients died
जम्मू। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1718 नए मामले आए। वहीं 24 मरीजों की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग से 585 व कश्मीर से 1133 संक्रमित मिले हैं। हालांकि, राहत यह रही कि नए संक्रिमितों से करीब दोगुने मरीज 3391 ठीक हुए हैं।ऐसे में एक्टिव मामले कम होकर 31579 रह गए हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कई जिलों में नए मामलों में भारी कमी आई है। जम्मू जिले में 169, उधमपुर में 57, राजोरी में 75, डोडा में 52, कठुआ में 25, सांबा में 41, किश्तवाड़ में 33, पुंछ में 62, रामबन में 49, रियासी में 22 नए मामले आए हैं। वहीं कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 320, बारामुला में 102, बडगाम में 137, पुलवामा में 158, कुपवाड़ा में 90, अनंतनाग में 103, बांदीपोरा में 62, गांदरबल में 53, कुलगाम में 81 व शोपियां में 27 मामले आए हैं। प्रदेश में हुई 24 मरीजों की मौत में जम्मू संभाग में सात व कश्मीर संभाग में 17 मौतें हुई हैं। जीएमसी जम्मू में एक, जीएमसी राजोरी में दो, जीएमसी कठुआ में तीन व सैन्य अस्पताल सतवारी में एक और दो मरीजों की मौत घर पर हुई है। वहीं कश्मीर में हुई मौतों में एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में तीन, स्किम्स बेमिना में एक, स्किम्स सौरा में एक, बांदीपोरा जिला अस्पताल में एक, श्रीनगर सीडी अस्पताल में एक, जीबी पंत अस्पताल श्रीनगर में एक, सीएचसी कुपवाड़ा में एक, जीएमसी अनंतनाग में चार, जीएमसी बारामुला और जिला अस्पताल कुलगाम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा 294078 पर पहुंच गया है। मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़कर 3963 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed