{"_id":"5ba94a85867a557ea37f60d2","slug":"171537821317-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवारें लहराने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवारें लहराने पर केस दर्ज
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। एक रैली के दौरान तलवारें लहराने पर दोमाना पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को एक रैली का आयोजन किया गया था। इस दौरान तलवारें लहराई गईं, जबकि इस संबंध में पहले ही चेतावनी दी गई थी। रैली निकालने वालों से कहा गया था कि वह तलवारें या फिर कोई अन्य हथियार लेकर नहीं निकलें। लेकिन जब रैली निकली तो कुछ लोगों ने तलवारें निकाल लीं। इसका वीडियो पुलिस तक पहुंचा। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी की। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक केस अज्ञात लोगों के खिलाफ है।