फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सरकारी स्कूलों में शारीरिक अध्यापकों का टोटा

सरकारी स्कूलों में शारीरिक अध्यापकों का टोटा

Sun, 15 Apr 2018 01:27 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में शारीरिक अध्यापकों का टोटा
जम्मू। रियासत में सरकारी स्कूलों में शारीरिक अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। मौजूदा समय में सूबे में 15 हजार पद शारीरिक अध्यापकों के स्वीकृत हैं। इसमें से 6319 पद ही भरे हैं जबकि 8681 पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए अभी तक कवायद शुरू नहीं हो पाई है। इससे छात्रों को स्कूलों में फिजिकल एजूकेशन विषय की पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में शारीरिक शिक्षा को लेकर जानकारी अन्य विषयों के अध्यापकों को ही देनी पड़ती है। स्कूलों में बच्चों को शारीरिक व्यायाम भी स्कूल में सेवाएं दे रहे स्टाफ को ही करवाना पड़ रहा है। स्कूलों में नौवीं से 12 कक्षा तक फिजिकल एजूकेशन विषय पढ़ाया जाता है। शिक्षा विभाग ने इन पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया था। अभी तक इन पदों को भरने की अनुमति प्रदेश सरकार ने नहीं दी है। अध्यापकों की कमी के कारण फिजिकल एजूकेशन विषय में बच्चों को कम अंक आ रहे हैं। विषय से संबंधित जानकारी छात्रों को स्कूलों में सही ढंग से नहीं मिल पा रही है। अब स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के बाद ही फिजिकल एजूकेशन विषय की पढ़ाई सही तरीके से कर सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक राकेश सारंगल ने कहा कि शारीरिक अध्यापकों के खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए लिखित रूप में अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। स्कूलों में फिजिकल एजूकेशन विषय की पढ़ाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed