फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   8वीं का रिजल्ट आने से पहले ही टॉप टेन मेरिट लिस्ट वायरल

रिजल्ट आने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई टॉप टेन मेरिट लिस्ट

Mon, 02 Apr 2018 12:54 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
8वीं का रिजल्ट आने से पहले ही टॉप टेन मेरिट लिस्ट वायरल
परिणाम
राजोरी। 8वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन इसके पहले ही सोशल साइट्स पर सुंदरबनी शिक्षा जोन की टॉप टेन मेरिट लिस्ट वायरल हो गई है। इससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों हड़कंप मचा है। स्कूल प्रिंसिपल ने जहां इसकी जांच करने की बात कही है, तो डायट राजोरी के प्रिंसिपल ने इसे फेक सूची करार दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुंदरबनी शिक्षा जोन के अंतर्गत पड़ने वाले सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की जो टॉप टेन मेरिट लिस्ट व्हाट्स एप और फेसबुक पर वायरल हुई है, उस पर गवर्नमेंट ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 8वीं की बोर्ड परीक्षा लेने का जिम्मा डायट पर होता है। हर जिले में डायट के नियंत्रण में ही परीक्षा ली जाती है। विभिन्न शिक्षा जोनों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए हायर सेकेंडरी या हाई स्कूलों को इवैल्युवेशन हेड बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के बाद परीक्षा परिणाम को डायट भेजा जाता है। विभिन्न जोनों की टॉप टेन मेरिट सूची भी हेड स्कूलों में ही बनती है, जिस पर संबंधित स्कूल प्रिंसिपल या हेडमास्टर हस्ताक्षर करते हैं। शिक्षा विभाग के एक उच्च अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह परीक्षा नियमों का उल्लंघन है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि परीक्षा परिणाम आने से पहले ही सूची जारी कर दी जाए।


---बयान---
सोशल साइट्स पर वायरल हुई मेरिट सूची फेक हो सकती है। जब तक डायट परीक्षा परिणाम घोषित न करे सूची सार्वजनिक नहीं हो सकती है।
--प्रदीप कुमार शर्मा, प्रिंसिपल, डायट राजोरी


--बयान---
जो सूची वायरल हुई है उस पर मेरे हस्ताक्षर हैं। मैंने अपने एक कर्मचारी के माध्यम से मेरिट सूची को डायट राजोरी भेजा था। सूची कैसे वायरल हो गई, इसकी जांच की जाएगी।
-रविंदर खजूरिया, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल, सुंदरबनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed