फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बनी में नौकरी करने वालों को मिली सौगात

बनी में नौकरी करने वालों को मिली सौगात

Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बनी में नौकरी करने वालों को मिली सौगात
कठुआ। जिला मुख्यालय से लगभग दो सौ किलोमीटर की दूरी तक फैला बनी विधानसभा क्षेत्र अब यहां नौकरी करने वालों के लिए सौगात लेकर आया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक नई योजना की घोषणा की है जिसे स्पेशल ड्यूटी भत्ता नाम दिया गया है। इसमें मूल वेतन का दस फीसदी तक भत्ता शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

इसके तहत दूर दराज के विकट परिस्थितियों वाले इलाके में सरकारी नौकरी करने वालों को अतिरिक्त भत्ता देने की बात की गई है। इस केटेगरी में शामिल किए गए इलाकों में जहां पूरा लद्दाख रीजन शामिल है वहीं गुरेज, केरन, करनाह, माछेल, डुडू बसंतगढ़, वडवां, मडवा भी शामिल है। इसके अतिरिक्त पुंछ, राजोरी और बनी के इलाके भी शामिल हैं हालांकि अर्बन इलाकों को इससे बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

जिला कठुआ का बनी विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश इलाका बर्फबारी प्रभावित रहने वाला है। बीते वर्षों पर नजर दौड़ाएं तो कई इलाके ऐसे रहते हैं जो कई-कई माह तक बर्फबारी से कटे रहते हैं। खासकर स्वास्थ्य सेवाएं इन इलाकों में अधिकतर प्रभावित रहती है। ऐसे में सरकारी कर्मचारी भी इन इलाकों में नियुक्ति से परहेज करते हैं। यहां तक कि कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं कि कर्मचारी और अधिकारी ज्वाइन करने से पहले ही अपनी पोस्टिंग चेंज करा लेते हैं। लंबे समय से बनी इलाके की विकट परिस्थितियों को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों को विशेष भत्ते की मांग की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कठिन परिस्थितियों और मौसम वाले बनी इलाके के लिए सरकार ने फैसला लिया है जिससे सरकारी कर्मचारियों का रुझान इन इलाकों में भी नौकरी को लेकर बढ़ेगा। बनी विधानसभा क्षेत्र के बनी और लोहाई मल्हार के इलाकों में पहले लोग पोस्टिंग पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब खाली रहने वाले पदों की संख्या काफी कम रह जाएगी।
-जीवन लाल, विधायक, बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed