फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पहचान पत्र बनाने का काम शुरू

पहचान पत्र बनाने का काम शुरू

Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पहचान पत्र बनाने का काम शुरू
कठुआ। गृह मंत्रालय के साथ रिफ्यूजियों के पहचान पत्र बनाने में हो रही देरी और अन्य मांगों पर चर्चा के लिए सोमवार को वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी एक्शन कमेटी ने मासिक बैठक की। बैठक के दौरान कमेटी के राज्य प्रधान लब्बा राम गांधी ने कहा कि जिले में बचे हुए दो प्रतिशत वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के पहचान पत्र जल्द बन जाएंगे और इसके बाद ही प्रधानमंत्री पैकेज के तहत सभी को राहत राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र में गृह मंत्री के साथ उनकी भेंट हुई है और एक बार फिर अगले माह वह उनसे भेंट करने के लिए दिल्ली जाएंगे। उन्होंने बताया कि सांबा, जम्मू और उधमपुर में पहचान पत्र बनाने का काम पूरा हो चुका है और कठुआ में भी मात्र दो प्रतिशत कार्य ही बचा है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहचान पत्र बनने के बाद जिले में रिफ्यूजियों की संख्या का पता चल पाएगा और उसके बाद पहचान पत्र के आधार पर सबको राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार के पास अभी तक 1947 में आए लोगों का कोई ठीक आंकड़ा नहीं था। केंद्र सरकार की पहल के बाद ही ऐसा हो पाया है। ऐसे में सभी लोग जिनके पहचान पत्र नहीं बन पाए हैं वह जल्द से जल्द अपने पहचान पत्र बनवा लें। इस मौके पर छज्जू सिंह मनहास सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed