फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   17 trains canceled on fourth day due to farmers protest in punjab

स्टेशन-प्लेटफॉर्म पर छाया रहा सन्नाटा: चौथे दिन भी रद्द रहीं 17 से अधिक ट्रेनें, पांच का मार्ग बदला

Tue, 24 Aug 2021 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 12:19 AM IST
सार

सोमवार को जम्मू से चलने वाली 01077 झेलम एक्सप्रेस, 02331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 09270 भावनगर-उधमपुर, 09028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनल और 09222 जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।

विज्ञापन
17 trains canceled on fourth day due to farmers protest in punjab
Kashmir train - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के कारण चौथे दिन भी रेल यातायात प्रभावित रहा। हालांकि, परिवर्तित मार्ग से कुछ ट्रेनें चलाईं गईं। यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को जम्मू से चलने वाली 01077 झेलम एक्सप्रेस, 02331 हिमगिरी एक्सप्रेस, 09270 भावनगर-उधमपुर, 09028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनल और 09222 जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। जम्मू से सोमवार को 17 से अधिक ट्रेनें रद्द रहीं। लगातार चौथे दिन रेल यातायात ठप होने से जम्मू रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छाया रहा। प्लेटफार्म खाली रहे और परिसर में भी इक्का-दुक्का दिखे। दिल्ली, यूपी और बिहार जाने वाले सड़क मार्ग से सफर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जम्मू रेलवे पूछताछ केंद्र पर लोग नियमित रूप से ट्रेनों की जानकरी ले रहे हैं। कई यात्रियों ने बताया कि वह तीन दिनों से जम्मू में फंसे हैं। जम्मू से सरकारी बसें भी बाहरी राज्यों के लिए नहीं जा रही हैं, इससे भी परेशानी हो रही है। पंजाब के यात्रियों का कहना कि काम के सिलसिले में जम्मू प्रतिदिन आना होता है। चार दिनों से ट्रेनें रद्द होने से बड़ी परेशानी हुई है। ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचने में समय कम लगता है, जबकि सड़क से मार्ग से समय ज्यादा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed