फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   17 lakh cash and 20 thousand heroin recovered in Samba, police arrested two people

जम्मू-कश्मीर: सांबा में 17 लाख की नकदी और 20 हजार की हेरोइन बरामद, पुलिस ने पंजाब के दो लोगों को पकड़ा

Fri, 31 Mar 2023 09:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 09:05 PM IST
सार

पुलिस थाना घगवाल में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि कठुआ की ओर तेज गति से जा रही कार को टपियाल नाके पर रोककर उसकी तलाशी ली थी। 

विज्ञापन
17 lakh cash and 20 thousand heroin recovered in Samba, police arrested two people
सांबा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

सांबा जिले में नशा तस्करी के आरोप में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी बेनाम तोश ने बताया है उनके हाथ दो अंतरराज्यीय हेरोइन आपूर्तिकर्ता लगे हैं, जिनसे 16 लाख 71 हजार रुपये की नकदी और 20 हजार की हेरोइन बरामद हुई है।

विज्ञापन


नारको-तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ राजू उर्फ हैप्पी पुत्र मलकीत सिंह और रणजीत सिंह उर्फ कालू पुत्र दर्शन सिंह दोनों निवासी देवीदास पुरा अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस थाना घगवाल में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार सांबा से कठुआ की ओर तेज गति से जा रही एक टाटा नेक्सन कार को टपियाल नाके पर रुकने का इशारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, नाका प्वाइंट पर चालक ने चेकिंग से बचने का प्रयास किया। हालांकि, उसका पीछा कर उसे रोक लिया गया। मजिस्ट्रेट चरणजीत सिंह रैना और डीएसपी मोहम्मद उस्मान की उपस्थिति में वाहन की जांच की और व्यक्तिगत तलाशी ली गई।

इस दौरान 16 लाख 71 हजार 520 रुपये और 20 हजार रुपये की हेरोइन बरामद हुई। इसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मामले की जांच अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंदर चौधरी कर रहे हैं।


एसएसपी ने कहा कि ढाई महीने के दौरान सांबा जिले में तीन महिला हेरोइन आपूर्तिकर्ताओं सहित हेरोइन के कुल 17 आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और कई अन्य के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed