फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1686 new cases, 14 deaths, infected figures cross 54 thousand

1686 नए मामले, 14 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार के पार

विज्ञापन
1686 new cases, 14 deaths, infected figures cross 54 thousand
जम्मू। प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 1686 नए मामले आए। वहीं 14 और मरीजों की जान चली गई। इसके साथ ही प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर ही 10 हजार 539 संक्रमित पाए गए। नए मामले में जम्मू संभाग में 875 और कश्मीर से 811 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 54096 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रविवार को सबसे ज्यादा जम्मू जिलेे से 405 केस आए हैं। वहीं उधमपुर से 56, राजोरी से 70, कठुआ में 48, सांबा में 29, पुंछ में 79, रामबन में 31, डोडा में 94, रियासी में 18, किश्तवाड़ में 45 मामले आए हैं। कश्मीर संभाग में श्रीनगर जिले में 185, बडगाम में 158, बारामुला में 79, पुलवामा में 44, अनंतनाग में 47, कुपवाड़ा में 62, बांदीपोरा में 128, कुलगाम में 22, गांदरबल में 78 और शोपिया में आठ नए मामले आए हैं। इसके अलावा जम्मू संभाग में आठ व कश्मीर में छह मरीजों ने दम तोड़ दिया। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 878 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही 452 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें 146 जम्मू संभाग और 306 कश्मीर से हैं। अभी तक प्रदेश में 1231698 टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed