{"_id":"5bd0bce6bdec22695873c160","slug":"161540406502-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीमेल हेल्\nथ वर्कर्स ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीमेल हेल् थ वर्कर्स ने निकाली रोष रैली
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। समय पर वेतन जारी करने, प्रमोशन के लिए डीपीसी तैयार करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय से एमएच चौक तक रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद श्रीनगर की तरफ रवाना होने लगी तो पुलिस ने सभी को रोक दिया। प्रदर्शन के बीच ही डायरेक्टर फैमिली वेलफेयर का आश्वासन मिलने के बाद सभी ने श्रीनगर जाकर राजभवन के घेराव की योजना को स्थगित कर दिया।
दोपहर करीब 12 बजे फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स ने सीएमओ कार्यालय से रोष रैली निकाली। इसी बीच महिला पुलिस कर्मी सीएमओ कार्यालय के बाहर पहुंचीं और सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के निर्देश देकर आगे की तरफ जाने दिया। इसके बाद फीमेल मल्टीपर्पज ने इंदिरा चौक पर कुछ समय के लिए धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी टाउन हाल चौक से होकर एमएच चौक पर पहुंचीं। इसके बाद श्रीनगर की तरफ रवाना होने लगीं। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने एक नहीं मानी। इसी बीच फीमेल मल्टीपर्पज को जम्मू से फोन पर निर्देश मिले कि श्रीनगर जाना स्थगित कर दिया जाए, क्योंकि डायरेक्टर फैमिली वेलफेयर ने मांगों को पूरा करने का एक दिन का समय मांगा है। अगर एक दिन के अंदर मांगें पूरी नहीं की जाती तो सभी श्रीनगर में राजभवन का घेराव करने के लिए रवाना हो जाएंगी। निर्देश मिलने के बाद सभी प्रदर्शन करती हुई वापस लौट गईं।