फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पास्को आरोपी की अर्जी रद्द

पास्को आरोपी की अर्जी रद्द

Sat, 20 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पास्को आरोपी की अर्जी रद्द
जम्मू। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद चटर्जी कौल ने पॉक्सोे एक्ट के तहत पकड़े गए आरोपी दुर्गा किशन की जमानत की अर्जी को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस केस के अनुसार दुर्गा किशन के खिलाफ आरोप है कि 26 अगस्त को शाम पौने आठ बजे शिकायतकर्ता अपनी सात वर्ष की बेटी के साथ बाजार से सामान खरीदने के लिए निकला था। नगरोटा स्थित विस्थापित कालोनी मेें वह आरोपी से मिला। आरोपी ने शिकायतकर्ता की बेटी को गोद में लिया। कुछ ही मिनटों के बाद लड़की रोने लगी। लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ डाला है। वह टाफी देने के बहाने लड़की को दुकान पर ले गया। दो तीन बार प्राइवेट पार्ट पर हाथ डालने की रिपोर्ट नगरोटा पुलिस ने दर्ज कर ली। उसके खिलाफ 376 आरपीसी और पॉक्सोे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया कि आरोप काफी गंभीर है और किसी को भी समाज या एक वर्ग के साथ खेलने की अनुमति नहीं है। ऐसी हरकतें सामान्य व्यक्ति को अपराधी बनने के लिए उत्सुक करती हैं। ऐसे हालातों में आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती है। कोर्ट की जिम्मेदारी बनती है कि वह समाज में न्याय प्रदान करे। लोगों को न्यायपालिका पर पूर विश्वास है। अगर आरोपी को जमानत दी गई तो वह कहीं भी फरार हो सकता है। केस की जांच को प्रभावित कर सकता है। उसके खिलाफ गंभीर आरोप हैं और जमानत की अर्जी को रद्द कर दिया। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed