फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   युवक की मौत से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

युवक की मौत से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
नौशेरा। जम्मू के गांधी नगर में रहस्यमय परिस्थितियों में युवक की मौत से नाराज लोगों ने शुक्रवार को उसका शव नौशेरा के टाई पुल पर रख कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक पप्पू चौधरी (36) पुत्र शंकर दास निवासी झांगड़, गांधीनगर जम्मू में आटो चलाता था। वीरवार को गांधीनगर में उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके परिजनों का कहना था कि मौत के कारणों की जांच की जाए, यह सामान्य मौत का मामला नहीं है, यह हत्या का मामला है। उन्होंने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टाई पुल पर शव रख कर प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसी नौशेरा शेर सिंह व मास्टर पोपसी एएसपी ने विश्वास दिलाया कि वे इस मामले में जम्मू पुलिस के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद लोगों ने शव को हटा कर सड़क मार्ग खोल दिया। दोपहर करीब दो बजे से सवा तीन बजे तक सड़क मार्ग बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed