{"_id":"5b69fae34f1c1b54638b6f46","slug":"161533672163-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी कटरा में धुंध और बारिश से ठप रही हेलीकाप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी कटरा में धुंध और बारिश से ठप रही हेलीकाप्टर सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Devi
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और धुंध के चलते कटड़ा-सांझी छत्त के बीच चलने वाली वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा लगातार तीसरे दिन बंद रही। इसकी वजह से हेलीकाप्टर के जरिये दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में वह घोड़े और पालकी के जरिये भवन मार्ग पर आगे बढ़े।
मंगलवार को दिनभर हुई बारिश से भवन मार्ग पर यात्रियों को कई तरह की दिक्कतें आईं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को देर शाम तक चौदह हजार यात्री दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि कक्ष के बंद होने में अभी समय था। तीन दिन से जारी बारिश के दौरान भवन को जाने वाले विभिन्न मार्ग पर राहत टीमें लगातार नजर बनाए हैं, ताकि यात्रा सुचारु रहे। ब्यूरो