{"_id":"5b04674e4f1c1be4408b6f62","slug":"161527015246-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
Updated Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही आसमान से आग बरसने लगी है। भीषण गर्मी ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को उधमपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।
दिन बढ़ने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होती चली गई और फिर दोपहर को तो बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। गर्मी इतनी अधिक थी कि पंखे लगाने के बावजूद पसीना छूट रहा था। गर्मी से बचने के लिए शहरवासियों को कई प्रकार के उपाय करते हुए देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन इसी तरह से तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।