फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ड्यूटी में कोताही बरतने पर बीडीओ निलंबित

ड्यूटी में कोताही बरतने पर बीडीओ निलंबित

Tue, 03 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी में कोताही बरतने पर बीडीओ निलंबित
राजोरी। कालाकोट के ब्लाक विकास अधिकारी को ड्यूटी में कोताही बरतने और डीसी के आदेश का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया गया है। डीसी ने राजोरी डॉ. शहिद इकबाल चौधरी ने सोमवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे बीडीओ कालाकोट जगननाथ शर्मा को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले भर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए जा रहे शौचालयों को लेकर बीडीओ ने एक तो गलत जानकारी उपलब्ध करवाई व बार-बार कहने के बाद भी अपने काम में बदलाव नहीं लाया। डीसी ने बताया कि स्वच्छ भारत के तहत बनाए जा रहे शौचालय के निर्माण के दौरान जीयो टेगिंग की जाती है। जीयो टेगिंग के दौरान जितने शौचालय बनाए जाते हैं वे जमीनी स्तर पर नजर आने चाहिए। बीडीओ ने कालाकोट में बनाए गए शौचालयों की गलत जानकारी देते हुए प्रशासन को बताया कि करीब करीब 70 प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, लेकिन जीयो टेगिंग के दौरान पाया गया कि मात्र 18 प्रतिशत काम ही जमीनी स्तर पर किया गया है। जिले का सबसे कम काम बीडीओ कालाकोट का ही नजर आ रहा है। इतना ही नहीं कालाकोट के पिछले कुछ दौरों के दौरान डीसी ने जितने भी कार्य बीडीओ को सौंपे उसने एक भी काम अंजाम नहीं दिया। सोमवार को डीसी की बैठक में भी बीडीओ गैरहाजिर रहे व बिना किसी कारण के ही बैठक में भाग नहीं लिया। सभी मामलों का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी ने बीडीओ को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन


क्या है जीयो टेगिंग
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में जहां कहीं भी शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है, वहां से नए बनाए गए शौचालयों के फोटो खींच कर एसबीएम की वेबसाइट पर अपलोड करने होते हैं, ताकि प्रशासन उन फोटो को जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के साथ मिला सके व कोई गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed