फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पत्थरबाजों की सुरक्षा में लगी सरकार

सेवानिवृत्त सैनिकाें ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाया पत्थरबाजों की सुरक्षा करने का आरोप

Thu, 01 Feb 2018 12:18 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजों की सुरक्षा में लगी सरकार
पत्थरबाजी करते युवा - फोटो : BASIT ZARGAR
कठुआ। सरकार द्वारा शोपियां में सैन्य जवानों पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में सेवानिवृत्त सैनिकाें ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर सेना का मनोबल कम करने का आरोप लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार सेना का मनोबल कम करने की कोशिश कर रही है और ऐसे में सरकार को इस एफआईआर को रद्द करना होगा। प्रदर्शन में शामिल ज्ञान सिंह पठानिया, जाट राम शर्मा आदि ने कहा कि सेना के जवानों पर सरकार ने बिना सोचे समझे एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए, लेकिन एक बार भी नहीं सोचा कि आखिर सेना के जवानों को गोली चलाने पर मजबूर क्याें होना पड़ा।
विज्ञापन


सरकार को पत्थरबाजों का ही ख्याल है, लेकिन सैनिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सरकार सेना का मनोबल कम कर देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रही है।उन्होंने कहा कि सरकार देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देकर कश्मीर के हालात खराब ही रखना चाहती है और अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए वह केवल एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी मंत्री या विधायक एक मिनट भी पत्थरबाजों का सामना नहीं कर सकता। उसके बाद अपने मन में अपने बचाव के लिए उनके पास क्या उपाए है। उसके बारे में बताएं, अगर उन्होंने भी हाथ में पत्थर उठाने और गोली चलाने का ख्याल न आए तो फिर कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed