फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   16 kas officers promoted

16 केएस अफसर पदोन्नत, कई के तबादले

Wed, 02 Sep 2015 12:04 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
16 kas officers promoted

सरकार ने 16 केएएस अफसरों को पदोन्नत करते हुए उनकी तैनाती कर दी है। इसके साथ ही 12 अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। एसआरटीसी के महाप्रबंधक आरएस जम्वाल को नगर निगम जम्मू का ज्वाइंट कमिश्नर बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रोन्नत होने वालों में पवन कुमार, भारत सिंह, मंसूर असलम चौधरी, संजय गुप्ता, अनु बहल, अमरजीत सिंह, अंकुर महाजन, पंकज गुप्ता, मुश्ताक अहमद, उलफत जबीन, शगुन शर्मा, गुलजार अहमद भट, गुलाम हसन शेख, नमरिता डोगरा एवं नसीर अहमद लोन शामिल हैं।
विज्ञापन


एडीसी अनंतनाग मोहम्मद यूनिस मलिक को डिप्टी लेबर कमिश्नर (सेंट्रल), बांडीपोरा के एडीसी नजीर अहमद बाबा को श्रीनगर का एडीसी, टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी राजोरी के चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर मुशीर अहमद को डिप्टी कमिश्नर कामर्शियल टैक्सेज (हेडक्वार्टर) बनाया गया है। रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर कठुआ मोहम्मद नजीर शेख को हेडक्वार्टर लखनपुर से आईसीडीएस प्रोजेक्ट राजोरी का प्रोग्राम आफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी किश्तवाड़ मोहम्मद हनीफ मलिक को डोडा में एडीसी के खाली चल रहे पद पर नियुक्त किया गया है। स्टेट रुरल लिवलीहूड मिशन जम्मू के अतिरिक्त मिशन निदेशक अरुण कुमार मन्हास को जनरल एडमिस्ट्रिशनल विभाग, में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए कपिल शर्मा को स्टेट रुरल लिवलीहूड मिशन जम्मू का अतिरिक्त मिशन निदेशक बनाया गया है।

किश्तवाड़ टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी की चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर किशोर लाल को एडीसी किश्तवाड़ तैनात किया है। कुलगाम के एडीसी मोहम्मद अहसान को ट्रांसफर करके शोपियां में एडीसी के खाली पद पर लगाया है। आईसीडीएस प्रोजेक्ट राजोरी के प्रोग्राम अफसर राजिंद्र सिंह को बदलकर आईसीडीएस प्रोजेक्ट कठुआ में प्रोग्राम अफसर के खाली पद पर तैनात किया है।

पांच अंडर सेक्रेटरी के भी तबादले

16 kas officers promoted

सांबा के सहायक आयुक्त विकास पवन कुमार को बदलकर टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी का चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर नियुक्त किया गया है। समर सचिवालय में तैनात मंसूर असलम चौधरी को बदलकर डायरेक्टोरेट आफ कंज्यूमर अफेयर एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन में ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन)  के खाली पद पर लगाया गया है। असिस्टेंट सेटलमेंट अफसर संजय गुप्ता को आईसीडीएस प्रोजेक्ट उधमपुर में प्रोग्राम अफसर के खाली पद पर तैनात किया है।

लैंड एक्यूजिशन, इरीगेशन एंड फ्लड कंट्रोल की कलेक्टर अनु बहल को प्रोग्राम अफसर आईसीडीएस जम्मू लगाया गया है। इसी तरह से डीआईसी कठुआ के जनरल मैनेजर अमरजीत सिंह को बदलकर रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर कठुआ (हेडक्वार्टर लखनपुर) तैनात किया गया है। जबकि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से अंकुर महाजन को डिप्टी लेबर कमिश्नर जम्मू लगाया गया है। एसोसिएट अस्पताल श्रीनगर के पर्सनल अफसर उलफत जबीन को डिप्टी कमिश्नर कर्मिश्यल टैक्सेज (स्टैंप) कश्मीर में लगाया गया है।

सेल्फ इंप्लायमेंट बडगाम प्रोजेक्ट अफसर गुलजार अहमद भट्ट को आईसीडीएस प्रोग्राम अफसर शोपियां तैनात किया गया। एसीआर कुलगाम गुलाम हसन शैख को एडीसी अनंतनाग, नमरिता डोगरा को डिप्टी डायरेक्टर हैंडलूम से टूरिज्म के ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर लगाया है। नसीर अहमद लोन को श्रीनगर विकास प्राधिकरण में डायरेक्टर लैंड मैनेजमेंट बनाया है।  इसी तरह से भारत सिंह को सरकार के वित्त विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया है।  

राज्य सरकार ने पांच अंडर सेक्रेटरी के भी तबादले कर दिए हैं। पीडीडी की नसीमा अख्तर को स्कूली शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग के शफीक अहमद वानी को असिस्टेंट डायरेक्टर-एस्टेट, एस्टेट के असिस्टेंट डायरेक्टर निसार अहमद को हाउसिंग, हाउसिंग के निसार अहमद वानी को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में तथा ट्रेनिंग विभाग के रामेश्वर कुमार को पीडीडी में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed