फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   16.2 percent youth in Jammu and Kashmir are unemployed

जम्मू-कश्मीर में 16.2 फीसदी शिक्षित युवा बेरोजगार

Tue, 27 Oct 2020 03:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Oct 2020 03:58 PM IST
सार

  • सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडिया इकोनॉमी ने सितंबर माह तक जारी किए आंकड़े

विज्ञापन
16.2 percent youth in Jammu and Kashmir are unemployed
बेरोजगारी दर - फोटो : pixabay

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी देश की बेरोजगार दर से कहीं अधिक है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडिया इकोनामी (सीएमआईई) की और से सितंबर 2020 तक जारी आंकड़ों में देश का बेरोजगारी दर 6.7 फीसदी है, जबकि जम्मू-कश्मीर में यह 16.2 है। देश में उत्तराखंड और त्रिपुरा के बाद जम्मू-कश्मीर सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाला प्रदेश है। उत्तराखंड की बेरोजगारी दर 22.3, जबकि त्रिपुरा की 17.4 फीसदी है। प्रदेश सरकार शिक्षित युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। इसका बात प्रमाण सीएमआईई की आंकड़ा दे रहा है। रिपोर्ट युवाओं को रोजगार देने के नाम पर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी पोल भी खोल रही है।

विज्ञापन


प्रदेश में जम्मू-कश्मीर में युवाओं के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। शिक्षित होने के बावजूद भी रोजगार नहीं मिल रहा है। आलम यह कि प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के आठ हजार रिक्त पदों के लिए पांच लाख के करीब युवाओं ने आवेदन किया है। प्रदेश में शिक्षित बेरोजगार युवाओं की फौज में लगातार इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन


युवाओं के पास रोजगार नहीं होने से वह नशे और आतंकवाद के रास्ते पर चल रहे है। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में सैन्य भर्ती युवाओं के लिए एक मात्र रोजगार का माध्यम हैं। कश्मीर घाटी में अशांति के माहौल का भी रोजगार पर असर पड़ा है। अनुच्छेद-370 हटने और कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन से लोगों का रोजगार छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियमितता के कारण रद्द हो रही परीक्षाएं 
प्रदेश में विभिन्न विभागों द्वारा भर्ती प्रक्रिया चलाई जाती हैं, लेकिन परीक्षाओं में अनियमितता होने के कारण ज्यादातर परीक्षाएं रद्द हो जाती हैं। जैक बैंक, जेकेआरटीसी, सहित विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाएं अनियमितता के कारण ही र्द्द हो गई है। अनियमितता के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबी खिच जाती है, जिससे युवाओं को समय पर रोजगार नहीं मिल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed