फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15k new bunkers on border

सीमा पर बनाए जाएंगे 15 हजार बंकर

Sat, 30 Aug 2014 12:32 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
15k new bunkers on border

रियासत सरकार की ओर से सीमा पर 15062 बंकर बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। विधायक अश्विनी शर्मा के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से दिए गए लिखित जवाब में कहा गया है कि जब तब सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं के चलते बेहद मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं के दौरान सीमांत ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों में बनी सरकारी इमारतों में शिफ्ट किया जाता है। सरकार की ओर से पीड़ित ग्रामीणों को हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाती है और हालात सामान्य होने पर ग्रामीण घरों को लौट जाते हैं।

विज्ञापन

हजारों ग्रामीणों ने किया पलायन

15k new bunkers on border

सीमांत ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर राज्य गृह विभाग की ओर से सीमांत क्षेत्रों के 457 गांवों में 15062 बंकर बनाने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को सौंप दिया गया है ताकि फायरिंग की घटनाओं के दौरान ग्रामीण इन बंकरों में सुरक्षित रह सकें।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार कई दिन तक सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दिए जाने के चलते हजारों की संख्या में सीमांत ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पलायन करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed