फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिल रहा बस टिकट

अमरनाथ यात्रा 2019: पंजीकरण में नहीं परेशानी, बस टिकट के लिए मारामारी

Sat, 06 Jul 2019 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिल रहा बस टिकट
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बस टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें घंटों काउंटर के पास लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। पहलगाम मार्ग के लिए बस टिकट की सबसे अधिक मांग है। यात्रियों का कहना है सुबह छह बजे से लाइन में लगने के बाद भी देर शाम तक टिकट नहीं मिल रहा है। एक ही टिकट काउंटर होने के कारण भी समस्या आ रही है।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है इतनी मुश्किल पंजीकरण केंद्र में नहीं होती, जितनी बस टिकट लेने में हो रही है। यात्रियों का कहना है कि टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी कभी बस नहीं होने की बात करते हैं तो कभी कुछ और। एक और बस टिकट काउंटर बनाया जाए, तो परेशानी कम हो सकती है।
विज्ञापन


पहलगाम मार्ग से यात्रा करनी है। पंजीकरण हो गया है। बस टिकट मिलने में काफी परेशानी आ रही है। सुबह के जत्थे में रवाना होना था। पहली बार अमरनाथ यात्र पा आया हूं। पहलगाम मार्ग से यात्रा करना चाहता हूं।-नरेंद्र कुमार, कानपुर, यूपी
विज्ञापन
विज्ञापन


सब ठीक है। सिर्फ बस टिकट लेने में परेशानी आ रही है। एक ही काउंटर होने से देर तक लाइन में लगे रहना पड़ रहा है। अगर एक अतिरिक्त काउंटर लगाया जाए तो कुछ हद तक राहत मिलेगी।-अभिषेक, मऊ, यूपी

परिवार के साथ यात्रा पर जा रहा हूं। इससे पहले तक परिवार के सदस्य कई बार गए हैं। इस बारे में अकसर बातें सुनते थे। सभी बताते हैं कि बड़ा खूबसूरत नजारा होता है। इस बार खुद अनुभव करूंगा।-शिव, अमृतसर


काफी अच्छा प्रबंध है यहां। पहली बार यात्रा पर आया हूं, काफी अच्छा अनुभव हो रहा है। सुबह के जत्थे के साथ यात्रा पर जा रहे हैं। बारिश को लेकर थोड़ी चिंता है।-शिवम, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed