{"_id":"5d1a6c768ebc3e3cb4766dee","slug":"15620127683-jammu-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटों से शहर में रही पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटों से शहर में रही पेयजल किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में बिजली कटौती के कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा है। दूसरे दिन भी नलों में 20 से 25 मिनट तक पानी की आपूर्ति हुई। इस कारण पानी स्टोरेज टैंकों की मोटरें 6 से आठ घंटे ही चली हैं। बार-बार लाइट गुल होने के कारण मोटरें लोड नहीं उठा पा रही थीं। इस कारण पेयजल किल्लत गहरा गई। 54 मिलियन गैलेन पानी प्रतिदिन की जगह पर लोगों को मात्र 25 से 30 मिलियन गैलेन पानी ही मिला। वहीं, शास्त्री नगर, नानक नगर, गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, सुंजवां, भटिंडी, न्यू प्लाट, रिहाड़ी, मुट्ठी सहित पूरे शहर में पेयजल किल्लत रही है।
विभाग ने पानी की समस्या के हल के लिए 150 टैंकर अलग-अलग जगहों में भेजे। हालत यह रही कि जैसे ही टैंकर मोहल्लों में पहुंचे तो पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पानी कम आने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई। सलाल टू पावर ग्रिड लाइनों के कंडक्टर के जलने के कारण बिजली गुल रही है। इस कारण मोटरें नहीं चल रही हैं। अब बिजली समस्या का हल होने के बाद ही पेयजल किल्लत का समाधान हो पाएगा। पीएचई विभाग के एक्सईएन (तकनीकी) अजय कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के कारण परेशानी आई है। लोगों को पानी मुहैया कराया गया।