फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सेवा निबृत सैनिक को हिरास्त मे लिए जाने के मामले न तूल पकडा,युवाओ ने ने पुरूस्कार किया वापिस

सेवा निबृत सैनिक को हिरास्त मे लिए जाने के मामले न तूल पकडा,युवाओ ने ने पुरूस्कार किया वापिस

विज्ञापन
सेवा निबृत सैनिक को हिरास्त मे लिए जाने के मामले न तूल पकडा,युवाओ ने ने पुरूस्कार किया वापिस
सांबा। एक साल पहले एक लाइनमैन की मौत पर स्थानीय लोगों द्वारा हाईवे जाम कर रोष प्रदर्शन करने के मामले में सेवानिवृत्त सैनिक राजीव सिंह संब्याल की गिरफ्तारी के मामले ने तूल पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और राजीव सिंह पर लगी एफआईआर को रद्द करने की मांग की। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन की ओर से राजीव सिंह को बहादुरी के लिए मिला सम्मान और स्मृतिचिह्न भी लौटा दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपनी जान दांव पर लगाकर करंट से चिपके लाइनमैन को पोल से उतारा और पुलिस प्रशासन ने इस बहादुरी के लिए उसे सम्मान भी दिया फिर उसी उसी व्यक्ति को उसी मामले में बहादुर को अपराधी कैसे बना सकती है। लाइनमैन की मौत के बाद लोगों का गुस्सा स्वाभाविक था। किसी एक या दो व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार नहीं थे। पुलिस ने भूतपूर्व सैनिक राजीव को भगोड़ा घोषित करते हुए अचानक पकड़ कर कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस की यह कार्यप्रणाली चौंकाने वाली है। प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय पर डीसी से मिलने पर काफी देर तक अड़े रहे। लेकिन डीसी कार्यालय में मौजूद नहीं थी। लिहाजा एडीडीसी अरविंद कोतवाल, एडीसी विकास गुप्ता और एसीआर कुलभूषण खजूरिया के सामने लोगों ने सवाल उठाया कि राजीव सिंह को कैसे अपराधी और भगोड़ा घोषित कर पकड़ा गया? राजपूत सभा के जिला प्रधान कैप्टन इंदर सिंह ने कहा कि सांबा वासियों में पुलिस के इस बेढंगे काम से रोष बढ़ रहा है। जब तक एफआईआर को निरस्त नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने सभी सभी अधिकारियों के सामने एडिशनल एसपी फैसल कुरैशी को राजीव सिंह को मिले पुरस्कार और स्मृतिचिह्न को वापस कर दिया।
विज्ञापन


माहौल खराब करने की कोशिश
नगरपालिका के वाइस चेयरमैन कुमेर सिंह, कैली मंडी के सरपंच लब्लू संब्याल, सरपंच प्रदीप लालोत्रा, सामाजिक कार्यकर्ता सुक्रीव सिंह, राजीव सिंह आदि का कहना था कि कुछ पुलिस अधिकारी सांबा का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। एक साल पुराना मामला, अब उस समय उठाया गया, जब अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। उन्होंने मांग उठाई है कि जिला प्रशासन इसकी जांच कराए कि कौन माहौल को खराब करने की साजिश रच रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी बनाएंगे
मामले की पूरी जानकारी अभी मुझे नहीं है। इस बारे में पता करेंगे। डीसी और एसएसपी आते हैं तो इस प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। उसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाएगा।
फैसल कुरैशी, एडिशनल एसपी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed