फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ट्यूबवेल पर ताला जड़कर प्रदर्शन

ट्यूबवेल पर ताला जड़कर प्रदर्शन

विज्ञापन
ट्यूबवेल पर ताला जड़कर प्रदर्शन
ज्यौड़ियां। लगातार पानी की किल्लत झेल रहे खौड़ उपजिले की पंचायत बरडोह के लोगों का गुस्सा एक बार फिर सोमवार को भड़क उठा। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पंचायत बरडोह के लोगों को इन दिनों पीने का पानी भी पर्याप्त नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी में पानी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पहले जून की शरुआत में भी पंचायत की महिलाओं ने इसी ट्यूबवेल पर ताला जड़कर रोष जताया था। बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों की नींद नहीं खुली।
विज्ञापन

दरअसल, पानी की कमी दूर करने के लिए बरडोह में पीएचई विभाग ने नया ट्यूबवेल लगाया है। लेकिन यहां से अभी तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है। पंचायत की सरपंच मंगो देवी ने बताया कि इस ट्यूबवेल का निर्माण किया गया था तो पंचायत के लोगों में आस जगी थी। लेकिन एक साल में इस ट्यूबवेल से 10 बार भी पानी नहीं मिला है। हमेशा पंप खराब रहने की बात कही जाती है। ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर से पैदल पानी लाना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि विभाग के अधिकारियों ने पुराने पंप की मरम्मत पर लाखों खर्च कर रहे हैं, लेकिन नए को चला नहीं रहे। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचई विभाग के चीफ इंजीनियर ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द नया ट्यूबवेल नहीं चला तो सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश शर्मा, पंच रवि कुमार, संजीव कुमार, रजनी देवी, आशु देवी, ज्योति देवी, पूरण चंद, जयपाल, और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed